बाढ़ के पानी में मिली 58 वर्षीय व्यक्ति की लाश, मौत की परिस्थितियां अब भी साफ नहीं

Updated:
विज्ञापन

शव के समीप जमा लोग | Prabhat Khabar Network

खगड़िया के परबत्ता में बाढ़ के पानी में 58 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है. शव की पहचान विलास मुनि के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

परबत्ता (खगड़िया) : प्रखंड की बाढ़ प्रभावित सौढ़ दक्षिणी पंचायत के विकास नगर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गयी, जब 58 वर्षीय व्यक्ति का शव बाढ़ के पानी में तैरता मिला. शव की पहचान विकास नगर निवासी विलास मुनि के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कॉलेज के पास पानी में तैरता दिखा शव

जानकारी के अनुसार, भरतखंड स्थित संत विनोबा भावे कॉलेज के समीप बाढ़ के पानी में कुछ लोगों की नजर तैरते हुए शव पर पड़ी. इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकालकर किनारे लाया गया.

बाद में शव की पहचान विकास नगर निवासी विलास मुनि के रूप में की गयी. बताया जाता है कि विलास मुनि पंपिंग सेट मिस्त्री का काम करते थे.

कैसे हुई मौत, अभी स्पष्ट नहीं

घटना किस परिस्थिति में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है. स्थानीय लोगों ने आशंका जतायी है कि घटना देर रात हुई होगी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

घटना के मुख्य बिंदु

  • बाढ़ के पानी में 58 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला.
  • मृतक की पहचान विलास मुनि के रूप में हुई.
  • भरतखंड कॉलेज के पास पानी में तैरता मिला शव.
  • स्थानीय लोगों ने शव को पानी से निकालकर किनारे पहुंचाया.
  • मौत की परिस्थितियां फिलहाल स्पष्ट नहीं.
  • अंचल अधिकारी और भरतखंड थाना पुलिस को सूचना दी गयी.

पुलिस और प्रशासन को दी गयी सूचना

घटना की सूचना अंचल अधिकारी और भरतखंड थाना पुलिस को दे दी गयी है. खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे. पुलिस के पहुंचने के बाद शव की स्थिति और घटना की परिस्थितियों की जांच की जायेगी. इसके बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन