ePaper

बेलदौर : सड़क दुर्घटना में पांच घायल , तीन रेफर

Updated at : 08 Nov 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
बेलदौर : सड़क दुर्घटना में पांच घायल , तीन रेफर

बेलदौर : थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. वही गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को पीएचसी में प्राथमिक इलाज कर चिकित्सक ने सहरसा रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार पहली घटना मंगलवार की रात डुमरी पुल पर घटित हुई. घटना की जानकारी देते तेलिहार […]

विज्ञापन
बेलदौर : थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. वही गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को पीएचसी में प्राथमिक इलाज कर चिकित्सक ने सहरसा रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार पहली घटना मंगलवार की रात डुमरी पुल पर घटित हुई.
घटना की जानकारी देते तेलिहार सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि रामनगर गांव के मुकेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार डुमरी पुल के सोनवर्षा घाट छोर से बाइक पर ट्रीपल लोड कर अपने दोस्त पूर्णिया बालू टोल निवासी अरूण सिंह के पुत्र सौरभ कुमार (21वर्ष) एवं आलमनगर बसनवाडा गांव निवासी अनिल शर्मा के पुत्र बेदास कुमार को लेकर अपने घर आ रहा था. इसी दौरान कार्य एजेंसी द्वारा नवनिर्मित डुमरी पुल के हिस्से में रस्सी से की गयी बेरिकेटिंग मे उलझकर गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहंचकर सरपंच ने सभी घायलों को पीएचसी भिजवाया. पीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर तीनों युवकों को बहुत बेहतर इलाज के लिऐ सहरसा रेफर कर दिया. वही दूसरी घटना पनसलवा बेलदौर पीडब्ल्यूडी पथ के भैसाडीह पुलिया समीप घटित हुई.
ग्रामीणों ने बताया कि बेलदौर निवासी विजेन्द्र मिस्त्री का पुत्र राजीव कुमार (16 वर्ष) बाइक से अपने भाई के साथ भैसाडीह की ओर आ रहा था. इसी दौरान उक्त स्थल पर एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को पीएचसी भिजवाया. पीएचसी में दोनों घायल इलाजरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन