शांतिपूर्ण तरीके से मनायें बकरीद

Updated at : 21 Aug 2018 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण तरीके से मनायें बकरीद

बेलदौर : थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में आगामी 22 अगस्त को मनाए जाने वाला बकरीद पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द के बीच मनाने पर बल दिया गया. थाना अध्यक्ष ने बैठक में भाग लेने वाले अल्प संख्यक समुदाय के लोगों को अफवाह फैलाने वाले लोग […]

विज्ञापन

बेलदौर : थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में आगामी 22 अगस्त को मनाए जाने वाला बकरीद पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द के बीच मनाने पर बल दिया गया. थाना अध्यक्ष ने बैठक में भाग लेने वाले अल्प संख्यक समुदाय के लोगों को अफवाह फैलाने वाले लोग से सावधान रहने की सलाह दिया. इसके साथ ही शांति समिति के सदस्यों को अफवाह फैलाने वाले लोगों की पहचान कर इसकी पूर्व सूचना पुलिस को देने की अपील की. बैठक में अल्प संख्यक बहुल पंचायत के मुखिया सरपंच के अलावा बकरीद पर्व के मौके पर आयोजित किया जाने वाले कार्यक्रम के आयोजक एवं शांति कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन