विद्युतीकरण वाले रेलखंडों पर चलेंगी डीएमयू ट्रेनें

Updated at : 07 Aug 2018 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युतीकरण वाले रेलखंडों पर चलेंगी डीएमयू  ट्रेनें

डीएमयू रैक मिलते ही किया जायेगा ट्रेनों का बदलाव इएमयू (इलेक्ट्रीक मल्टीपल यूनिट) व डीएमयू (डीजल मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों के परिचालन से रेलमंडल को डीजल में भारी भरकम राशि का होगा बचत खगड़िया : समस्तीपुर व सोनपुर रेल मंडल की सवारी गाड़ियों को एक-एक करके डीएमयू में बदला जायेगा. रेल मंडल ने इस ओर कदम […]

विज्ञापन

डीएमयू रैक मिलते ही किया जायेगा ट्रेनों का बदलाव

इएमयू (इलेक्ट्रीक मल्टीपल यूनिट) व डीएमयू (डीजल मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों के परिचालन से रेलमंडल को डीजल में भारी भरकम राशि का होगा बचत
खगड़िया : समस्तीपुर व सोनपुर रेल मंडल की सवारी गाड़ियों को एक-एक करके डीएमयू में बदला जायेगा. रेल मंडल ने इस ओर कदम बढ़ाते हुये सभी पैसेंजर ट्रेनों को डीएमयू में बदलने की रूप-रेखा तैयार कर रेलवे को भेजी है. इसके बाद जैसे-जैसे डीएमयू के रैको की आपूर्ति की जायेगी. वैसे-वैसे करके एक-एक सवारी गाड़ियों को डीएमयू में बदलाव किया जायेगा. इसमें पहले चरण में वैसे रेलखंड को शामिल किया गया है. जहां रेलवे ने विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है.
पिछले वर्ष समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज, समस्तीपुर से दरभंगा, समस्तीपुर से बरौनी, समस्तीपुर से हाजीपुर भाया बछवाड़ा एवं मुजफ्फरपुर से हाजीपुर के बीच सवारी गाड़ी की जगह डीएमयू की कोच दी गयी थी. जहां डीएमयू का परिचालन किया जा रहा है. मंडल परिचालन प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे रैक उपलब्ध करायी जायेगी. सवारी गाड़ी के जगह डीएमयू का बदलाव किया जायेगा. बताते चलें की समस्तीपुर रेल मंडल के तहत अधिकांश रेलखंड पर विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है.
रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाषचंद्र जोशी, सह संयोजक अब्दुल गनी, मांगी लाल शर्मा, देशबंधु आजाद ने कहा कि समस्तीपुर से दरभंगा, समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर ,मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज समस्तीपुर से बरौनी , बरौनी से खगड़िया होते हुये मानसी तक, मानसी से सहरसा के बीच ,मानसी से कटिहार के बीच विद्युतिकरण का कार्य पूरा हो चुका है. इस रेलखंड पर 6 दर्जन से अधिक माल गाड़ी, एक्सप्रेस , सुपरफास्ट ट्रेनों को चलाया जा रहा है.
ऐसे में अगर समय व रैक की उपलब्धता होती तो इन रेल मार्गों पर भी यात्रियों को ईएमयू (इलेक्ट्रीक मल्टीपल यूनिट) एवं डीएमयू (डीजल मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों के परिचालन से रेलमंडल को डीजल में भारी भरकम राशि का बचत होगा. वहीं, दूसरी ओर आम जनता का समय व परेशानी की बचत होगी.
खगड़िया बरौनी के बीच डीएमयू का परिचालन नहीं किया गया तो होगा आंदोलन : जोशी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन