खगड़िया के हैंडबॉल खिलाड़ी शुभम ने की दिल्ली में आत्महत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : मानसी थाने के ठाठा गांव निवासी उभरता हुआ खिलाड़ी शुभम कुमार ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली. शुभम एक होनहार खिलाड़ी था. वह हैंडबॉल खिलाड़ी के रूप में मशहूर था. बंगाल जोन एसजीएफ इंडिया केंद्रीय विद्यालय से खेलता था तथा इंटरनेशनल गेम के लिए तैयारी कर रहा था. दिल्ली यूनिवर्सिटी में नामांकन लिया […]
विज्ञापन
खगड़िया : मानसी थाने के ठाठा गांव निवासी उभरता हुआ खिलाड़ी शुभम कुमार ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली. शुभम एक होनहार खिलाड़ी था. वह हैंडबॉल खिलाड़ी के रूप में मशहूर था. बंगाल जोन एसजीएफ इंडिया केंद्रीय विद्यालय से खेलता था तथा इंटरनेशनल गेम के लिए तैयारी कर रहा था. दिल्ली यूनिवर्सिटी में नामांकन लिया था.
शुभम बीते चार जुलाई की रात दिल्ली में आत्महत्या कर लिया. घटना की जानकारी परिजनों को पांच जुलाई को मिली. राकेश कुमार यादव के पुत्र शुभम कुमार का खेल के कारण ही खगड़िया ही नहीं दिल्ली में भी पहचान बनी थी.शुभम मानसी में हैंडबॉल कोर्ट बनाने का सपना पाल रखा था. इधर मृतक के घर सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










