तालाब से बरामद की सौ बोतल शराब

Updated at : 22 Nov 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब से बरामद की सौ बोतल शराब

गोगरी : बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्करी के लिए एक से एक तरीके इजाद किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक तालाब से 101 शराब की बोतल बरामद की है. इस मामले में हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. इधर […]

विज्ञापन

गोगरी : बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्करी के लिए एक से एक तरीके इजाद किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक तालाब से 101 शराब की बोतल बरामद की है. इस मामले में हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. इधर पूरे मामले में गोगरी के थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी

कि शिशवा गांव में शिशवा निवासी बिनो मुखिया के घर के पास एक तालाब के अंदर छिपा कर भारी संख्या में शराब की बोतल रखी गयी है. पुलिस ने मंगलवार की रात करीब नौ बजे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से पांच फीट पानी के अंदर से 101 शराब की बोतल जब्त की. उन्होंने बताया कि करीब 100 लीटर शराब मिली है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में जिस तस्कर की तलाश थी, वह मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन