बाल विवाह व दहेज मुक्त बनेगा बिहार : दिनेश

Updated at : 17 Nov 2017 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
बाल विवाह व दहेज मुक्त बनेगा बिहार : दिनेश

खगड़िया : बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चन्द्र यादव ने दहेज व बाल विवाह जैसी कुरीति को खत्म करने के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उठाये गये कदम को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जन अभियान का रूप देने की अपील की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो बीड़ा उठाया है उसे पूरा करने […]

विज्ञापन

खगड़िया : बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चन्द्र यादव ने दहेज व बाल विवाह जैसी कुरीति को खत्म करने के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उठाये गये कदम को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जन अभियान का रूप देने की अपील की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो बीड़ा उठाया है उसे पूरा करने के लिये हर बिहार कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं.

उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए इसे जन जन तक पहुंचाने की अपील जदयू कार्यकर्ताओं से की. मंत्री श्री यादव ने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं. कार्यकर्ताओं के कंधे पर पार्टी टिकी होती है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के कदम का अनुशरण दूसरे राज्य भी कर रहे हैं.

आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि बिहार में बेरोजगारों को रोजगार देने तथा बेहतर शिक्षा देने के उपायों के अलावा पलायन रोकने के लिये कौशल विकास केन्द्र जैसा ऐतिहासिक कदम उठाये हैं. शराब जैसी कुरीति को समाज से मिटाने के लिये 12780 किलो मीटर का मानव श्रृखंला बनाकर देश में बिहार का नाम रोशन किया. बिहार खुशहाली के रास्ते पर तेजी से अग्रसर है. सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया. जबकि मंच का संचालन जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह बछौता मुखिया सुनील कुमार ने किया.

इससे पहले सम्मेलन का मंत्री सहित विधायकों सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. तालियों गड़गड़ाहट के लिये जनता दल यू को घर घर की पार्टी बनाने का संकल्प लिया गया. स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा मंचासीन अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया. इस मौके पर कला जत्था टीम के द्वारा दहेज उन्मूलन, बाल विवाह तथा स्वागत गान की प्रस्तुति भी दी गयी.

इन्होंने भी किया संबोधित : इस मौके पर अनुसूचित जाति, जन जाति कल्याण मंत्री रमेश ऋषिदेव, विद्यान परिषद गुलाम रसूल बलियाबी, विधान पार्षद सोनेलाल मेहता, सदर विधायक पूनम देवी यादव, परबत्ता विधायक रामानंद सिंह, संगठन प्रभारी करुणेश्ववर प्रसाद सिंह, राज्य परिषद सदस्य, साधना देवी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजीव, अरुण कुमार आदि नेता ने कार्यक्रम को संबोधित किया.
टाउन हॉल खगड़िया में बिहार व हर एक बिहारी की बेहतरी का संकल्प लेते हुए जनता दल यू का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हुआ. इस दौरान गाजे बाजे के साथ उत्साहित पार्टी समर्थक सुबह से ही टाउन हॉल पहुंचना शुरू हो गये थे.
कार्यकर्ता से खचाखच भरे टाउन हॉल में पहुंचे एक स्वर से बाल विवाह व दहेज मुक्त समाज का बीड़ा उठाने के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाये गये अभियान की सराहना करते हुए इसे पूरा करने का संकल्प लिया गया. बिहार में शराबबंदी के बाद बाल विवाह व दहेज मुक्त समाज का बीड़ा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उठाया है. इसे पूरा करने के लिये जदयू कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे.
पूरा बिहार है सीएम नीतीश का परिवार : रमेश
बिहार के मुख्यमंत्री अपने परिवार के नहीं बल्कि बिहार की जनता को अपना परिवार मानकर राजनीति करते हैं. उक्त बातें गुरुवार को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री रमेश ऋषिदेव ने कही. उन्होंने कहा कि शराब बंदी कानून लागू होने से सबसे ज्यादा गरीबों को फायदा हुआ है. इसी तरह बाल विवाह तथा दहेज प्रथा के रुक जाने के बाद खासकर दलित महादलित, गरीब तबके के लोगों को फायदा होगा. उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा समाज व बिहार की बेहतरी के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी.
बिहार की बेहतरी ही सीएम का मिशन : पूनम
जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि बिहार व हर एक बिहारी की बेहतरी ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मिशन है. मुख्यमंत्री के दहेज व बाल विवाह मुक्त अभियान को पूरा करने का संकल्प लेते हुए विधायक ने अपने पुत्र शाम्भवी की दहेज मुक्त शादी करने का एलान किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर पंचायत निकास चुनाव में भाग लेने का अवसर प्रदान किया.
सात निश्चय कार्यक्रम से मिलेगा रोजगार: सोनेलाल
विधान पार्षद सोनेलाल मेहता ने कहा कि सरकार के सात निश्चय योजना बिहार के 11 करोड़ जनता की रीढ़ है. इसी रीढ़ के बल पर बिहार के युवा रोजगार पा सकेंगे. जब युवाओं को रोजगार मिलेगा तो बिहार सहित देश में खुशहाली आएगी. यही खुशहाली लाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उद्दश्य है. कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के साथ ही जदयू के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेवारी भी कार्यकर्ताओं केा उठाना पड़ेगा. उन्होंने बूथ कमेटी के निर्माण की जिम्मेवारी जदयू कार्यकर्ताओं पर सौंपी.
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है : डाॅ संजीव
जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजीव कुमार ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ता रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ताओं की आन बान शान की रक्षा करना हमारा फर्ज है. कुछ पार्टी के लोग शराब के धंधे में लिप्त हैं. प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. इससे पार्टी की छवि धूमिल होगी. पार्टी के कुछ गद्दार सुधर जाय नहीं तो उनका इतिहास और भूगोल बदल दिया जाएगा. जदयू हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात करता है.
मुख्यमंत्री ने किया कुरीतियों पर प्रहार: जिलाध्यक्ष
जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुरीतियों पर प्रहार किया है. जब जब आवाम के आवाज को दबाने की कोशिश की गयी. तब तब कोई न कोई महापुरूष मसीहा बनकर सामने आया है. मुख्यमंत्री ने उस पर प्रहार करने का काम किया है. शराबबंदी के बाद अब दहेज प्रथा बाल विवाह जेसी कुरीतियों का खात्मा करने का वक्त आ गया है. समाज के विकास में मुख्यमंत्री के साथ महिला व पुरुष कार्यकर्ता बराबर का योगदान दें. अलौली प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि जदयू जन जन की पार्टी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन