अग्रिम राशि निकासी के बाद भी नहीं कराया सड़क का निर्माण

खगड़िया : आठ सड़क योजना की राशि लेकर पंचायत सचिव करीब एक वर्ष से गायब हैं. सड़क निर्माण करने के नाम पर अग्रिम के तौर 10 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिया गया है. लेकिन सड़क का निर्माण कार्य अब तक आरंभ नहीं हुआ है. पंचायत सचिव सह अभिकर्ता के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए पंचायत […]
खगड़िया : आठ सड़क योजना की राशि लेकर पंचायत सचिव करीब एक वर्ष से गायब हैं. सड़क निर्माण करने के नाम पर अग्रिम के तौर 10 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिया गया है. लेकिन सड़क का निर्माण कार्य अब तक आरंभ नहीं हुआ है. पंचायत सचिव सह अभिकर्ता के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए पंचायत के मुखिया ने वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. मामला चौथम प्रखंड के तेलौछ पंचायत का है.
यहां के पंचायत सचिव पर आरोप है कि उन्होंने पंचायत में बनने वाली कई सड़क निर्माण की राशि निकाल ली है. लेकिन काम आरंभ नहीं कर रहे हैं. यह आरोप पंचायत के मुखिया नीतू ने लगाते हुए बीडीओ को आवेदन सौंपा है. इसकी सूचना जिलास्तर पर भी दी है. मुखिया ने राशि गबन करने की नियत से अग्रिम निकासी करने की शिकायत की है. साथ ही इन्होंने यह भी आशंका व्यक्त ही है कि वे महादलित मुखिया हैं. उन्हें पंचायत सचिव झूठे मामलों में फंसा भी सकते हैं.
पंचायत सचिव पर निकासी कार्यों में सहयोग नहीं करने के साथ साथ किसी भी कार्य की जानकारी नहीं देने एवं पोस्ट ऑफिस के द्वारा पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराने की जानकारी भी मुखिया ने दिया है. बीडीओ को दिये आवेदन में मुखिया ने कहा कि पंचायत सचिव संजीव कुमार अक्तूबर 2016 में ही आठ सड़क निर्माण कराने के नाम पर 10 लाख 90 हजार रुपये अग्रिम के रूप में प्राप्त/ निकासी की थी. लेकिन राशि गबन करने की नियत से अब तक सड़क का निर्माण कार्य आरंभ नहीं कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




