दूसरे दिन भी नहीं मिला शव

Updated at : 11 Nov 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं मिला शव

खगड़िया/गोगरी : चौथम प्रखंड के फनगो हाल्ट के पुल संख्या 47 पर से गुरुवार को नदी में गिरे बाइक सवार दो युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. शुक्रवार को दिन भर एसडीआरएफ की टीम कोसी नदी में खाक छानती रही लेकिन शाम तक लापता युवक के बारे में कोई पता नहीं चल पाया […]

विज्ञापन

खगड़िया/गोगरी : चौथम प्रखंड के फनगो हाल्ट के पुल संख्या 47 पर से गुरुवार को नदी में गिरे बाइक सवार दो युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. शुक्रवार को दिन भर एसडीआरएफ की टीम कोसी नदी में खाक छानती रही लेकिन शाम तक लापता युवक के बारे में कोई पता नहीं चल पाया था. संभावना है कि दोनों युवक नदी की तेज धारा में बह गये होंगे.

बता दें कि रेलवे रिटायर्ड पुल होकर बाइक पर जा रहे एक बच्चा सहित तीन लोग नदी में गिर गये थे. जिसमें बच्चे को स्थानीय लोगों ने बचा लिया गया था. लेकिन बांकी दो लोगों का कोई अता पता नहीं चल पाया. हालांकि बाइक को शुक्रवार को नाविक और एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बरामद कर लिया गया है.

एसडीआरएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर ने बताया कि पानी का बहाव बहुत तेज है. इसके कारण डूबे युवक को खोजने में परेशानी हो रही है.मालूम हो कि गुरुवार की दोपहर सरसवा पंचायत के गुलरिया निवासी तौफीक और उनका साला गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी शमशाद और तौफीक का पुत्र एखलाक बाइक से सिमरी बख्तियारपुर जा रहे थे. कोसी नदी पार कर जाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर पुल से निचे गिर गया. स्थानीय लोगों ने बालक एखलाक को डूबने बचा लिया. लेकिन तब तक साला-बहनोई तेज धारा में बह गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन