70 प्रशिक्षु शिक्षक मिले गायब

Updated at : 13 Oct 2017 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
70 प्रशिक्षु शिक्षक मिले गायब

खगड़िया : मुंगेर प्रमंडलीय शिक्षा उपनिदेशक के निरीक्षण के दौरान डायट कॉलेज खगड़िया में फिर दर्जनों प्रशिक्षु शिक्षक गायब मिले. गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंची शिक्षा उपनिदेशक प्रतिभा कुमारी ने रामगंज संसारपुर स्थित डायट कॉलेज का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान करीब 70 शिक्षक गायब मिले. सबसे स्पष्टीकरण तलब किया जायेगा . हालांकि कुछ […]

विज्ञापन
खगड़िया : मुंगेर प्रमंडलीय शिक्षा उपनिदेशक के निरीक्षण के दौरान डायट कॉलेज खगड़िया में फिर दर्जनों प्रशिक्षु शिक्षक गायब मिले. गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंची शिक्षा उपनिदेशक प्रतिभा कुमारी ने रामगंज संसारपुर स्थित डायट कॉलेज का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान करीब 70 शिक्षक गायब मिले. सबसे स्पष्टीकरण तलब किया जायेगा
.
हालांकि कुछ शिक्षक देर से पहुंचे. इसके अलावा आरडीडीई ने जिले के करीब दर्जन भर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. जिसमें कई गड़बड़ी सामने आयी. मध्य विद्यालय हरदास में आरडीडीई के 1:30 बजे दिन में पहुंचने पर एक भी बच्चे नहीं थे. आरडीडीई ने गहरी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के संकेत दिये. इसके अलावा एक प्रधानाध्यापक के जिम्मे कई स्कूलों के प्रभार के बारे में आरडीडीई ने डीइओ सुरेश साहु से जवाब तलब किया.
डीइओ से मांगी रिपोर्ट
एक प्रधानाध्यापक के जिम्मे अलौली प्रखंड में कई स्कूलों के प्रभार रहने को गलत बताते हुए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि पूरे मामले में डीइओ से रिपोर्ट मांगा गया है.
जिसमें किस प्रधानाध्यापक के जिम्मे किन किन स्कूलों का प्रभार है सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी तलब करने केबाद प्रभार की मलाई खा रहे प्रधानाध्यापकों की धड़कन तेज हो गयी हैं. आरडीडीई ने साफ तौर पर कहा कि जांच के क्रम में एक एक प्रधानाध्यापक के जिम्मे आधा दर्जन स्कूलों के प्रभार होने का मामला सामने आया है. कुछ शिक्षकों को पिछले कुछ महीनों के दौरान करीब एक दर्जन स्कूलों का प्रभार भी दिये जाने का खुलासा हुआ है.
पहले डीएम, फिर डीइओ और अब आरडीडीई प्रतिभा कुमारी के निरीक्षण के दौरान डायट कॉलेज खगड़िया में कई गड़बड़ी सामने आयी है. इससे पता चलता है कि यहां ट्रेनिंग के नाम पर गोलमाल हो रहा है. आरडीडीई ने कहा कि निरीक्षण के दौरान करीब 70 प्रशिक्षु शिक्षकों का गायब रहना गंभीर बात है.
यह ट्रेनिंग के नाम पर हो रही गड़बड़ी बताने के लिये काफी है. आरडीडीई ने डायट के रोकड़ पंजी का अवलोकन किया. जिसमें कई गड़बड़ी पायी गयी. सबसे गंभीर बात यह थी कि 30 जून के बाद रोकड़ पंजी खाली था. क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि रोकड़ पंजी खाली रहना वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा करता है. पूरे मामले में डायट प्राचार्य शंभूनाथ सिंह ने स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है.
एक-एक प्रधानाध्यापक के जिम्मे कई कई विद्यालयों का प्रभार गलत है. मवि बेनहर के एचएम राजीव रंजन के जिम्मे छह स्कूलों का प्रभार होने की शिकायत मिली थी.
जांच में इनके पास चार विद्यालय का प्रभार होने की जानकारी मिली. डीइओ से प्रभार प्रकरण पर पूरी जानकारी तलब की गयी है. रामगंज संसारपुर स्थित डायट कॉलेज के निरीक्षण के दौरान 70 प्रशिक्षु गायब मिले. वहीं 30 जून के बाद रोकड़ पंजी खाली मिलना गंभीर मामला है. प्राचार्य से स्पष्टीकरण तलब किया जायेगा.
प्रतिभा कुमारी, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, मुंगेर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन