जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ महंगा

खगड़िया : अब लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को दो गुने शुल्क देने होंगे. राज्य परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क के साथ साथ अन्य टैक्स में भी वृद्धि की है. खगड़िया के साथ साथ दूसरे जिले में भी यह नई टैक्स वृद्धि दर लागू होगी. यानि वहां भी लाइसेंस बनवाने सहित अन्य कार्यों के […]
खगड़िया : अब लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को दो गुने शुल्क देने होंगे. राज्य परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क के साथ साथ अन्य टैक्स में भी वृद्धि की है. खगड़िया के साथ साथ दूसरे जिले में भी यह नई टैक्स वृद्धि दर लागू होगी. यानि वहां भी लाइसेंस बनवाने सहित अन्य कार्यों के लिए अधिक शुल्क देने होंगे. सबसे पहले बात परिवहन विभाग के द्वारा बनाए जाने वाले ड्राइविंग लाइसेंस की. क्योंकि बड़ी संख्या में लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते हैं
औार सबसे अधिक इसी काउन्टर पर भीड़ लगती है. यहां पहले लर्निंग लाइसेंस बनते हैं. फिर स्थाई लाइसेंस के लिए 1290 रुपये लगते थे. लेकिन विभाग द्वारा की गयी वृद्धि के बाद अब इन दोंनो के लिए क्रमश: 790 एवं 2250 रुपये लगेंगे यानी डेढ़ गुने राशि से अधिक की वृद्धि हुयी है. वाहनों के होने वाले रजिस्ट्रेशन की बात की जाए तो इसमें भी भारी वृद्धि की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




