जानवर के खाने लायक भी नहीं

Updated at : 10 Oct 2017 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
जानवर के खाने लायक भी नहीं

जनवितरण प्रणाली की दुकानों में इन दिनों घटिया अनाज दिया जा रहा है. स्थिति यह है कि अनाज पशुओं के खाने लायक भी नहीं है. इससे लोगों में खासा आक्रोश है. मानसी : जन वितरण प्रणाली की दुकानों में लाभुकों को घटिया किस्म के अनाज मिलने पर अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने कड़ा ऐतराज जताया […]

विज्ञापन
जनवितरण प्रणाली की दुकानों में इन दिनों घटिया अनाज दिया जा रहा है. स्थिति यह है कि अनाज पशुओं के खाने लायक भी नहीं है. इससे लोगों में खासा आक्रोश है.
मानसी : जन वितरण प्रणाली की दुकानों में लाभुकों को घटिया किस्म के अनाज मिलने पर अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने कड़ा ऐतराज जताया है. समिति के सदस्यों ने कहा कि अमनी पंचायत में पीडीएस दुकानों में मिल रहे चावल जानवर के खाने लायक भी नहीं है. जनवितरण प्रणाली विक्रेता सह पैक्स अमनी के विजय सिंह ने कहा कि इस बार घटिया किस्म के चावल की आपूर्ति किये जाने के कारण संकट उत्पन्न हो गया है. अमनी पंचायत के जनवितरण प्रणाली के अनुश्रवण समिति के सभी सदस्यों ने घटिया चावल देख वितरण रोकने को कहा है.
जनवितरण प्रणाली विक्रेता विजय सिंह ने बताया कि चावल आपूर्ति करने वक्त चावल के घटिया करने वक्त इसका विरोध करने पर कहा गया कि विभाग द्वारा यही चावल बांटने के लिये दिया गया है. पूरे जिले में इस बार पीडीएस लाभुकों को बांटने के लिये यही चावल दिया गया है. अनुश्रवण समिति के सदस्य डब्लू पासवान ने कहा कि घटिया किस्म के चावल की पीडीएस दुकानों में आपूर्ति गरीबों के साथ धोखा है.
अन्य सदस्य विजय सिंह, नरेश मोहन गुप्ता, हरेराम चौधरी, रामचन्द्र पंडित, सतीश सिंह, मुरारी सिंह, कार्तिक सदा ने बताया कि जो चावल विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया, वह जानवर भी नहीं खाये. ऐसे चावल के सेवन से लोग बीमार हो सकते हैं. मौके पर आये सीपीएम के जिला महामंत्री संजय कुमार ने भी आपूर्ति किये गये चावल को घटिया करार दिया. अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन