ट्रक व पिकअप की टक्कर में ड्राइवर की मौत, एक घायल

Updated at : 26 Sep 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक व पिकअप की टक्कर में ड्राइवर की मौत, एक घायल

पसराहा : थाना क्षेत्र के पसराहा रेलवे ढाला के पास एनएच 31 पर सोमवार की सुबह ट्रक व पिकअप वैन की आमने सामने की टक्कर में चालक की मौत हो गयी. घटना में केला व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि केला व्यवसायी पुरैनी मधेपुरा निवासी महेन्द्र महतो केला बेच कर […]

विज्ञापन

पसराहा : थाना क्षेत्र के पसराहा रेलवे ढाला के पास एनएच 31 पर सोमवार की सुबह ट्रक व पिकअप वैन की आमने सामने की टक्कर में चालक की मौत हो गयी. घटना में केला व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि केला व्यवसायी पुरैनी मधेपुरा निवासी महेन्द्र महतो केला बेच कर लौट रहा था. इसी दौरान पसराहा रेलवे ढाला के पास नवगछिया की ओर से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी. पिकअप वैन चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताया जाता है पसराहा ढाला के पास सुबह चार बजे घटना हुई.

जिसमें पिक अप चालक नवादा जिला निवासी शैलेंद्र महतो की तत्काल मौत हो गयी. वहीं केला व्यवसायी घायल हो गया. थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि घायल केला व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं मृतक चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन