एचएम की मनमानी पर हंगामा

बेलदौर : शिक्षा विभाग से लेकर सरकारी स्कूलों में अवैध वसूली के खेल का खुलासा होने से अभिभावकों में आक्रोश है. अब बेलदौर प्रखंड के गांधी उच्च विद्यालय में अवैध वसूली का खुलासा हुआ है. इसके बाद अभिभावकों में प्रधानाध्यापक को जमकर खरी-खोटी सुनायी है. इस बावत मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा ने बताया कि नौवीं […]
बेलदौर : शिक्षा विभाग से लेकर सरकारी स्कूलों में अवैध वसूली के खेल का खुलासा होने से अभिभावकों में आक्रोश है. अब बेलदौर प्रखंड के गांधी उच्च विद्यालय में अवैध वसूली का खुलासा हुआ है. इसके बाद अभिभावकों में प्रधानाध्यापक को जमकर खरी-खोटी सुनायी है. इस बावत मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा ने बताया कि नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्रों के नामांकन व रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध वसूली का खेल विद्यालय में चल रहा है. छात्रों को 235 रुपये की रसीद देकर 300 रुपये लिये जा रहे हैं.
प्रधानाध्यापक की मिलीभगत से वसूली की सूचना कई बार विभागीय अधिकारी को दी गयी, लेकिन कार्रवाई शून्य है. सबसे ताज्जुब की बात यह है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार ने भी माना कि 235 रुपये का रसीद देकर 300 रुपये प्रति छात्र लिये जा रहे हैं. उन्होंने बिना रसीद के 65 रुपये लेने को जायज बताते हुए कहा कि ऐसा पूरे जिले के विद्यालय में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




