हीरोज व नवयुवक क्लब ठाठा का मैच ड्राॅ
Updated at : 14 Sep 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

मानसी : मानसी रेलवे मैदान में बुधवार को जिला फुटबॉल लीग का आठवां मैच जूनियर हीरोज क्लब मानसी व नवयुवक क्लब ठाठा के बीच खेला गया. मैच के आखिरी समय तक दोनों टीमों के एक भी खिलाड़ी गोल दाग पाने में असफल रहे. मुकाबला अंतत: ड्रा रहा.इससे पूर्व खेल का उद्घाटन पूर्व फुटबॉलर सेवानिवृत्त पुलिस […]
विज्ञापन
मानसी : मानसी रेलवे मैदान में बुधवार को जिला फुटबॉल लीग का आठवां मैच जूनियर हीरोज क्लब मानसी व नवयुवक क्लब ठाठा के बीच खेला गया. मैच के आखिरी समय तक दोनों टीमों के एक भी खिलाड़ी गोल दाग पाने में असफल रहे. मुकाबला अंतत: ड्रा रहा.
इससे पूर्व खेल का उद्घाटन पूर्व फुटबॉलर सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (निगरानी) सुरेशचंद्र प्रसाद, आर्य समाज मानसी के मंत्री शिवशंकर आर्य, नशामुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मुख्य अतिथि सुरेशचंद्र प्रसाद ने कहा कि दोनों टीम के खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया.
इससे पूर्व खेल का उद्घाटन पूर्व फुटबॉलर सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (निगरानी) सुरेशचंद्र प्रसाद, आर्य समाज मानसी के मंत्री शिवशंकर आर्य, नशामुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मुख्य अतिथि सुरेशचंद्र प्रसाद ने कहा कि दोनों टीम के खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया.
खेल स्वस्थ्य जीवन जीने में मददगार होता है तथा युवाओं को गलत राह से बचने के लिए भी खेल का होना बहुत जरूरी है. मैच के मुख्य निर्णायक विनय कुमार तथा सहायक निर्णायक दयानंद राम व संदेश कुमार थे. नतीजा बराबरी पर छूटा. मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक छेदी प्रसाद सिंह, युवा शक्ति मानसी के प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, शंकर सिंह, आनंद गुप्ता, पप्पू रजक, नितिन कुमार, विपिन कुमार, युवा शक्ति नेता रतन कुमार, मो कमरान, रविश यादव, रामउदय सिंह सहित उद्घोषक चंद्रगुप्त कुमार नकुल मौजूद थे. आज का मुकाबला आजाद स्पोर्टिंग क्लब जलकौड़ा एवं जूनियर हीरोज क्लब मानसी के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




