डीलरों की बेइमानी के खिलाफ सड़क जाम

खगड़िया : जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की मनमानी के खिलाफ माकपा के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सदर प्रखंड के तेताराबाद चांदपुरा में खगड़िया बखरी पथ को लोगों ने जाम कर जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की. इस मौके पर […]
खगड़िया : जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की मनमानी के खिलाफ माकपा के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सदर प्रखंड के तेताराबाद चांदपुरा में खगड़िया बखरी पथ को लोगों ने जाम कर जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की. इस मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता अकलू साह ने की. लोगों ने बताया कि डीलरों द्वारा निर्धारित सरकारी दर से ज्यादा कीमत व कम वजन लेकर खुलेआम बेइमानी कर रहे हैं. अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से दिन ब दिन डीलरों की मनमानी बढ़ती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




