डूबे पुल पर यात्रा करने को विवश

Updated at : 29 Jul 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
डूबे पुल पर यात्रा करने को विवश

परबत्ता : प्रखंड के दक्षिणी छोर अगुवानी-सुलतानगंज गंगा की उपधारा पर बनाये गये लोहे के संपर्क पुल पर लोग जान जोखिम में डाल कर आवागमन कर रहे हैं. कभी भी बड़ी हादसा हो सकता है. इस ओर अनुमंडल तथा प्रखंड प्रशासन सतर्क नहीं है. मालूम हो कि गंगा के पानी में बढ़ोतरी से संपर्क पुल […]

विज्ञापन

परबत्ता : प्रखंड के दक्षिणी छोर अगुवानी-सुलतानगंज गंगा की उपधारा पर बनाये गये लोहे के संपर्क पुल पर लोग जान जोखिम में डाल कर आवागमन कर रहे हैं. कभी भी बड़ी हादसा हो सकता है. इस ओर अनुमंडल तथा प्रखंड प्रशासन सतर्क नहीं है. मालूम हो कि गंगा के पानी में बढ़ोतरी से संपर्क पुल पानी में डूब चुका है. बावजूद कांवरिये एवं आमलोग पुल पर सवार होकर मुख्य धारा पहुंच कर नाव के सहारे सुलतानगंज-अगुवानी का आगमन कर रहे हैं.

मुख्य धारा पर पहुंचने के लिए मात्र एक ही रास्ता है. घाट मालिकों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. गंगा की उपधारा पर नाव का परिचालन जरूरी है. नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं. इधर, पुल निर्माण कंपनी ने लोहे के पुल पर सूचना लिख दिया है कि उक्त लोहे के पुल पर यात्रा करना वर्जित हैं. इसके बाद भी लोग यात्रा कर रहे हैं.
मालूम हो कि लोहे का पुल पानी में नहीं दिख रहा है. इसके बावजूद भी लोग अंदाज से मुख्य धारा पर पहुंच रहे हैं. जबकि थोड़ी सी सतर्कता गयी दुर्घटना घटी वाली बात हो जायेगी. स्थानीय प्रशासन मौन है. गंगा के जल स्तर में एक बार फिर गुरुवार की शाम से वृद्धि हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन