स्कूली छात्रों को दिया जायेगा स्टडी लैंप

खगड़िया : बिजली कटने पर भी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित नहीं होगी. उन्हें सरकार द्वारा नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा कार्यक्रम के तहत स्टडी लैंप दिया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय सिंह ने डीइओ व डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा व सर्व शिक्षा को पत्र लिखा है. बच्चों को रात्रि में पढाई करने […]
खगड़िया : बिजली कटने पर भी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित नहीं होगी. उन्हें सरकार द्वारा नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा कार्यक्रम के तहत स्टडी लैंप दिया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय सिंह ने डीइओ व डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा व सर्व शिक्षा को पत्र लिखा है. बच्चों को रात्रि में पढाई करने के लिए रियायत दर पर 100 रुपये प्रति लैंप के हिसाब से उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना का लाभ कक्षा पांच से 12 तक बच्चों को मिलेगा. उन्होंने योजना की जानकारी सभी स्कूलों को देने को कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




