उप-डाकपाल ने ग्राहक के खाते से किया 13 लाख रुपये का गबन

Updated at : 27 Jun 2017 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
उप-डाकपाल ने ग्राहक के खाते से किया 13 लाख रुपये का गबन

खगड़िया : स्थानीय कोसी कॉलेज डाकघर में वर्षों से गबन का खेल चल रहा था. लेकिन सोमवार को पोल खुलते ही अधिकारियों ने गबन के आरोपित कर्मी के विरुद्ध चित्रगुप्त नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अब पुलिस मामले की जांच करेगी. जिले में चल रहे अधिकांश डाकघर के विरुद्ध शिकायत मिलती रही है. […]

विज्ञापन
खगड़िया : स्थानीय कोसी कॉलेज डाकघर में वर्षों से गबन का खेल चल रहा था. लेकिन सोमवार को पोल खुलते ही अधिकारियों ने गबन के आरोपित कर्मी के विरुद्ध चित्रगुप्त नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
अब पुलिस मामले की जांच करेगी. जिले में चल रहे अधिकांश डाकघर के विरुद्ध शिकायत मिलती रही है. लेकिन अब कार्रवाई होने लगी है. यहीं कारण है कि मुख्य डाकघर के इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने कोसी कॉलेज स्थित डाकघर के उप डाकपाल कुमार मनीष के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इंस्पेक्टर नवीन ने थाना में आवेदन देकर कहा कि उप डाकपाल कुमार मनीष कंप्यूटर में छेड़छाड़ कर ग्राहक के खाते से लगभग 13 लाख रुपये का गबन कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन