यूट्यूबर ने घर में फंदा डालकर की आत्महत्या

यूट्यूबर ने घर में फंदा डालकर की आत्महत्या
कटिहार यूट्यूब चैनल पर कम समय में अपनी पहचान बनाने वाला 28 वर्षीय यूट्यूबर सोनू पोद्दार ने अपने ही घर में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार की सुबह सोनू के आत्महत्या की सूचना लोगों को मिली. डेहरिया स्थित अपने आवास में यह घटना हुई. हालांकि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि यह भी बात सामने आ रही है कि आपसी कलह के कारण ही उन्होंने ऐसा कदम उठाया है. सोनू बजरंग दल के सदस्य रूप में सक्रिय था. उनके निधन से चले जाने से हिंदू संगठन में भी शोक की लहर है. सोनू अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया. उसका छह साल का एक पुत्र भी है. इधर उनके निधन की खबर सुनकर हिंदू संगठन, सामाजिक, राजनीतिक दल के लोग उनके आवास पर पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया. पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, उपमेयर मंजूर खान के अलावा कई राजनीतिक दल के नेता घर पहुंच कर परिवार वालों को सांत्वना दिया. सोनू के असमय निधन से कटिहार के पत्रकारों में भी शोक की लहर है. सभी पत्रकार उनके आवास पर पहुंचकर परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया. शव का पोस्टमार्टम के उपरांत परिवार वालों को सौंपा गया. जिनमें बाद संध्या कोशी घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. सोनू के निधन पर पत्रकारों ने गहरी संवेदना प्रकट की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




