होमगार्ड में बहाली की तैयारी को लेकर युवा सुबह-शाम बहा रहे पसीना

Updated at : 08 Apr 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
होमगार्ड में बहाली की तैयारी को लेकर युवा सुबह-शाम बहा रहे पसीना

होमगार्ड में बहाली की प्रक्रिया शुरू होते ही युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. कोढ़ा प्रखंड के युवा इस मौके को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

कोढ़ा. होमगार्ड में बहाली की प्रक्रिया शुरू होते ही युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. कोढ़ा प्रखंड के युवा इस मौके को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं. कोढ़ा हाई स्कूल का मैदान इन दिनों युवाओं की कड़ी मेहनत और जोश का गवाह बना हुआ है. जहां सुबह से लेकर शाम तक शारीरिक दक्षता की तैयारी करते हुए युवा नजर आते हैं. कोढ़ा हाई स्कूल के खेल मैदान में प्रतिदिन सैकड़ों युवक पहुंच रहे हैं. फिजिकल फिटनेस के विभिन्न परीक्षणों की तैयारी में जुटे हुए हैं. इनमें मुख्य रूप से हाई जंप, लॉन्ग जंप, गोला फेंक, 1600 मीटर दौड़ जैसे शारीरिक अभ्यास शामिल हैं. मैदान में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. जहां युवाओं का जोश, अनुशासन और मेहनत स्पष्ट झलक रही है. होमगार्ड की तैयारी कर रहे नारायण झा ने बताया कि, बिहार में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर है. ऐसे में सरकार द्वारा जैसे ही होमगार्ड बहाली की अधिसूचना जारी की गयी. सभी युवाओं को एक नई उम्मीद की किरण नजर आयी है. शारीरिक परीक्षा में सफल होकर सेवा का अवसर प्राप्त करें. नारायण झा के साथ-साथ इस तैयारी में रोहित कुमार, गौरव मिश्रा, कसम, हार्दिक मिश्रा, रितेश कुमार, गोलू कुमार, अंकित कुमार जैसे कई युवा भी शामिल हैं, जो समर्पण के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन