पुलिस ने युवक को गलत केस में गिरफ्तार कर भेजा जेल, एसपी से की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को गलत केस में गिरफ्तार कर भेजा जेल, एसपी से की शिकायत

पुलिस के गलत रवैया व गलत केस में ग्रामीण को फंसा कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर मनसाही के जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को एसपी वैभव शर्मा से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

कटिहार. मनसाही थाना पुलिस के गलत रवैया व गलत केस में ग्रामीण को फंसा कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर मनसाही के जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को एसपी वैभव शर्मा से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. चितौड़िया के मुखिया दीप नारायण पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शत्रुघ्न हसदा आदि ने मनसाही थानाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी के खिलाफ गलत आरोप लगाकर ग्रामीणों को जबरन परेशान करने और पैसे उगाही का आरोप लगाते हुए एसपी को आवेदन सौंप कर न्याय की गुहार लगायी. 121 ग्रामीणों के हस्ताक्षर किए हुए आवेदन सौंपते हुए आवेदन में कहा कि सावन कुमार हांसदा जो अपनी मां के श्राद्ध क्रम में गुजरात से अपने घर आया था. उन पर अवैध रूप से शराब तस्करी का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया की सावन कुमार गुजरात से घर आया था. 20 जून को शाम में गांव के दुकान पर गया था. तभी लगभग शाम के 6:40 में मनसाही थाना पुलिस की दो गाड़ी दुकान के सामने रुकी. उनसे पूछने लगा कि इस बस्ती में कौन-कौन शराब बनाता है. जिस पर सावन ने कहा कि मैं गुजरात से आया हूं मुझे कुछ पता नहीं है. इस पर थाना अध्यक्ष मुस्तफा अंसारी ने उनसे विवाद करते हुए उन्हें पुलिस गाड़ी में बैठा लिया और 5-10 मिनट रुकने के बाद शाम 7:00 बजे गाड़ी लेकर गांव से चले गये. तब उनका भाई शत्रुघ्न हांसदा शाम लगभग 8:00 बजे मनसाही थाना गये. थाना प्रभारी मुस्तफा अंसारी से पूछा कि हमारा भाई को किस जुर्म में पकड़े है, तो उन्होंने भाई सावन को छोड़ने की एवज में पैसे की मांग की. पैसे नहीं देने पर उन पर अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया. जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया की थाना अध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को बेवजह प्रताड़ित करते है. एसपी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जांच करायी जायेगी, जो दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन