फायरिंग करने का आरोपित युवक कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

फलका पुलिस ने शुक्रवार की रात पकड़िया कदमगाछ चौक समीप फायरिंग करने के आरोप में एक युवक को एक देसी कट्टा, एक खोखा व एक कारतूस के साथ लालीसिंघीया गांव के समीप गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
फलका. फलका पुलिस ने शुक्रवार की रात पकड़िया कदमगाछ चौक समीप फायरिंग करने के आरोप में एक युवक को एक देसी कट्टा, एक खोखा व एक कारतूस के साथ लालीसिंघीया गांव के समीप गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि पकड़िया कदम गाछ चौक समीप एक युवक फायरिंग कर हाथ में हथियार लहराते हुए लालीसिंघीया गांव की जा रहा है. सूचना के बाद दलबल के साथ लालीसिंघीया पुल के पास पहुंचे तो देखा कि एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. जिसे दलबल के सहयोग से खदेड़कर कर पकड़ा और पूछताछ किया गया. पकड़ाये युवक ने अपना नाम सुनील कुमार उर्फ मिठ्ठू सोहथा गांव निवासी बताया तथा तलाशी के क्रम में उक्त युवक के कमर से एक देसी कट्टा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. गौरतलब हो कि उक्त गिरफ्तार युवक एक कुरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है. शनिवार को आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










