ePaper

19 दिन से लापता युवक की हत्या, बोरे में बंधा कर पानी से भरे गड्ढे में फेंका

Updated at : 02 Oct 2024 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

कटिहार. 19 दिन से लापता युवक की हत्या कर लाश को पानी से भरे गड्ढे में में फेंक दिया. पुलिस ने मंगलवार की रात नगर थाना क्षेत्र के बैगना के समीप रेलवे लाइन पास से बोरे में बंधे हुये शव को बरामद किया. युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव निवासी 34 वर्षीय विष्णु मंडल के रूप में हुई है. शव मिलने की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. घटना को लेकर युवक विष्णु मंडल की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उनका मधेपुरा गांव में नया घर बन रहा है. 19 दिन पहले पति यह कहकर निकले कि नये घर पर जा रहे हैं, लेकिन वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन की गयी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. इस बाबत गीता ने मुफस्सिल थाना में पति के लापता होने को लेकर गुमशुदगी की भी रिपोर्ट दर्ज करायी थी. इसी बीच मंगलवार को उन्हें जानकारी मिली की बैगना के समीप रेलवे लाइन के पास पानी से भरे गड्ढे में एक बोरे में लाश मिली है. इसके बाद परिवार के साथ घटनास्थल पहुंची, शव ज्यादा सड़ जाने के कारण चेहरे से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. लेकिन कपड़े और हाथ में बंधे धागे से परिजनों ने लाश की पहचान की. इसके पश्चात परिजनों में चीख पुकार मच गयी. घटना बाबत नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन