युवक को चार बच्चों की मां से प्रेम करना पड़ा भारी, बांध कर ग्रामीणों ने पीटा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Mar 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
युवक को चार बच्चों की मां से प्रेम करना पड़ा भारी, बांध कर ग्रामीणों ने पीटा

युवक को चार बच्चों की मां से प्रेम करना पड़ा भारी, बांध कर ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन

फोटो 51 कैप्शन- खूटे में बंधे प्रेमी युगल प्रतिनिधि, कटिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात्रि को एक प्रेमी युगल को रंगे हाथ पकड़ कर ग्रामीणों ने एक ही खुटे में दोनों को बांधकर जमकर पिटाई की. घटना को लेकर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रेमी युवक को किस तरह पिटाई की गयी है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. मोहनपुर गांव के सोने लाल मंडल के पुत्र मिथिलेश मंडल बगल के दूसरे गांव गये थे. जहां कुछ ग्रामीणों ने युवक को एक आदिवासी महिला के साथ पकड़ लिया. खुटे में बांधकर उनके साथ जमकर मारपीट की. पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बहुत लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. इससे पूर्व में भी उक्त लड़की को लेकर दो बार प्रेमी लड़के पर पंचायत भी बैठाया गया था. दोनों के बीच प्रेम इतना परवान चढ़ा कि युवक उक्त महिला बराबर मिलना जारी रहा. घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मनसाही पुलिस हरकत में आई और दोनों को थाना लाकर हिरासत में रखा है. घटना के संबंध में मनसाही थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने कहा कि शनिवार को देर शाम तक उक्त महिला के पक्ष से कोई आवेदन नहीं दिया था. आवेदन मिलनें के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन