राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Updated at : 22 Dec 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन

कोढ़ा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संतोष मेहता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का पटना से कोढ़ा आगमन के दौरान रविवार की देर संध्या में फुलवरिया चौक पर फुलों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. पार्टी के झंडे-बैनर के साथ उनका अभिनंदन किया गया. इस दौरान प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कोढा विधानसभा की समस्या से पूर्व केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया. जिस समस्या निदान के लिए आश्वासन दिया गया. उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने युवाओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया. स्वागत के दौरान कुनाल सिंह प्रखंड अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक मोर्चा, पैक्स चेयरमैन प्रिया मेहता, भानू कुशवाहा, मुकेश ठाकुर, पप्पू मेहता, पंचायत अध्यक्ष पुनित कुमार, संजय सिंह, मुकेश ठाकुर, कपिल देव मेहता, हेमराज चौधरी, सरोज चौधरी, रोशन सिंह, राजकुमार चौधरी, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, विक्टर कुशवाहा, राजेश कुमार दास, रमण कुशवाहा, अमिक साह, मनीष कुशवाहा व अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेतागण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन