सक्रिय सदस्य सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र

Published by :RAJKISHOR K
Published at :17 Apr 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
सक्रिय सदस्य सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र

सक्रिय सदस्य सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र

विज्ञापन

– सत्ता नहीं सेवा समर्पण व सुशासन है भाजपा का उद्देश्य कटिहार भाजपा जिला कार्यालय में कटिहार विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को किया. अध्यक्षता कटिहार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गौतम वर्मा ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व वंदे मातरम् के साथ किया गया. विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन में विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गयी. बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य बने विधानसभा के कार्यकर्ताओं को पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सुशासन है. पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने अपना हर वादा हमेशा पूरा किया है और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथ उठाकर संकल्प लेते हुए कहा कि कटिहार जिला के सातों विधानसभा के साथ-साथ बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का कार्य करने के लिए भाजपा का हर एक कार्यकर्ता तैयार है. मंच पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, तारकिशोर प्रसाद, कोढा विधायक कविता पासवान, विधान पार्षद राजवंशी सिंह, लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, पूर्णिया जिला प्रभारी नवीन झा, जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार, गोविंद अधिकारी, महामंत्री वीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, सीमा झा, अशोक भगत, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, मंजू चंद्रवंशी, सविता शर्मा, कोषाध्यक्ष विनीता वाधवानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, बबन झा, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, निलेश ठाकुर, उमेश पासवान, मनोज सरकार, शेखर जयसवाल, चंदन सिन्हा, प्रियंका सिंह, चांदनी देवी, छाया तिवारी, महेंद्र झा, सोनू सिंहा, जोक्शन यादव सहित सभी मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उनकी पूरी कमेटी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन