बिना बोर्ड लगाये योजना का हो रहा काम

बिना बोर्ड लगाये योजना का हो रहा काम
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के साहजा पंचायत के वार्ड संख्या चौदह कासतहावर कजरी मुख्य सड़क पर संवेदक ने बिना योजना बोर्ड लगाये लाखों की लागत से पीसीसी ढालाई सड़क का निर्माण कराया गया. राजकुमार मूर्मू, रवि कुमार, अरुण कुमार, आलोक कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि आचार-संहिता लगने के पूर्व विभाग अधिकारी व बिचौलिया के मिलीभगत से बिना योजना बोर्ड लगाये दोनों तरफ छोड़कर बीच में लाखों रुपए की लागत से घटिया किस्म के गिट्टी बालू व सिमेंट से बगजनना गांव में पीसीसी ढालाई सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है. ढलाई करने के बाद पानी नहीं डाला गया है. जिसको लेकर ग्रामीणों में विभाग अधिकारी व संवेदक के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है. दर्जनों ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर योजना बोर्ड लगाने तथा ढलाई की जांच कराने की मांग जिला पदाधिकारी से किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




