मधाइपुर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Apr 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
मधाइपुर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

मधाइपुर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

बलिया बेलौन ग्राम पंचायत मधाइपुर के भेलागंज हवा महल मे जीविका दीदियों के साथ महिला संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया. बिहार सरकार के आदेशानुसार महिलाओं के उत्थान एवं परेशानियों को जानने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. प्रखंड जीविका पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह एवं प्रखंड समन्यवक अवौनिस, पूनम, प्रेमलता ने जीविका से जुड़ी महिलाओं को जानकारी दी. महिलाओं ने कहा, जिविका से जुडने के बाद उनके घरेलू हालत बेहतर हुई है, आर्थिक तंगी कम हुई है. अब वह अपने बच्चों को पढ़ाती है, जिविका से जुडने से पहले दो वक्त की रोटी का जुगाड मुश्किल से होता था, जीविका से जुड़ने के बाद पति का बुरी आदत भी धीरे धीरे छुट गया है. वहीं महिलाओं ने कुछ अपनी समस्या भी बतायी. मुख्य अतिथि मुखिया असरार अहमद ने जिविका समूह की प्रशंशा करते हुए कहा की पहले गांव की महिला कुछ नहीं करती थी, अब यह स्वरोजगार चला कर परिवार का पालन, पोषण करने के साथ साथ बच्चों को शिक्षा दे रही है, महिलाओं को अवसर मिले तो वह घर परिवार को स्वर्ग बना सकती है. जो भी महिला जीविका से अब तक नहीं जुड़ी है, उसे इस समूह से जुड़ कर आर्थिक लाभ उठाने की अपील किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन