विधानसभा चुनाव में मतदान को महिलाओं को दिलायी शपथ

विधानसभा चुनाव में मतदान को महिलाओं को दिलायी शपथ
प्राणपुर बिहार विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर विभिन्न स्तरों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. तरह-तरह की गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को आगामी 11 नवंबर को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित की जा रही है. जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. प्राणपुर प्रखंड के जीविका के मिलन संकुल स्तरीय संगठन की ओर से शत प्रतिशत मतदान के लिए महिलाओं को शपथ दिलाया गया. मौके पर जीविका समुह की सीएम मोविशा खातून एवं जीविका महिला ग्राम संगठन खुशहालपुर की बिजली सिंह, बेबी देवी, नुजहत बानो, मरजीना सहित कई कर्मी मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




