महिला जनसुनवाई व संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने रखी अपनी बात

Updated at : 20 Jun 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
महिला जनसुनवाई व संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने रखी अपनी बात

महिला जनसुनवाई व संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने रखी अपनी बात

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत स्थित मधु विवाह भवन में गुरुवार को स्वाश्रयी महिला सेवा संघ सेवा भारत के बैनर तले एक भव्य महिला जनसुनवाई व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन से की गयी. कार्यक्रम का संचालन सेवा भारत की सक्रिय सदस्य पूनम ने किया. इसके अतिरिक्त झुनझुन झा, हसन साहब, अंजना, पूजा, सोनी, ज्योति, काजल, रंजू समेत संस्था की अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपनी अहम भूमिका निभायी. संवाद कार्यक्रम में नगर पंचायत क्षेत्र की लगभग 500 महिलाएं उपस्थित रहीं. जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं जल निकासी, सफाई, सड़क मरम्मत, सरकारी योजनाओं की जानकारी व क्रियान्वयन जैसे मुद्दे बेझिझक अधिकारियों के समक्ष रखे. मुख्य पार्षद ने सभी महिलाओं की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि नवगठित नगर पंचायत को राज्य सरकार से जो संसाधन प्राप्त हुए हैं. उनके अनुरूप कार्य आरंभ कर दिएया है. इस अवसर पर सेवा भारत की संस्थापक सुजाता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, वार्ड पार्षद मनीकलाल बड़ाइक, विकास पासवान, नगर पंचायत के कनीय अभियंता रफीक, एकाउंटेंट संजय सहित नगर पंचायत प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन