ऑटो-बाइक की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल

Updated at : 05 Dec 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो-बाइक की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल

ऑटो-बाइक की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के पीडब्लूडी सड़क पर ऑटो व बाइक चालक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. रेखा देवी 55 वर्षीय, अमडोल निवासी बुरी तरह जख्मी हो गयी है. बाइक चालक आंशिक रूप से चोटिल हुआ है. ग्रामीणों ने हादसा को देख तुरंत जख्मी महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर लाया. डॉ सृष्टि कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया है. डॉक्टर ने बताया कि जख्मी महिला की स्थिति काफी नाजुक है. रेफर करना पड़ा है. ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि दक्षिणी लालगंज पंचायत के केशवपुर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां बाइक से शादी कार्यक्रम में जा रही थी. रास्ते में ही सड़क हादसा में जख्मी होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में मायूसी छाई हुई है. रोशना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ऑटो को अपने कब्जे में लेकर आगे कि कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन