महिला की सांप डसने से हुई मौत

महिला की सांप डसने से हुई मौत
कुरसेला गंगा पार गोबराही दियारा गांव में महिला की सर्प दंश से मौत हो गयी. महिला घर में जमीन पर चटाई डाल कर सोयी थी. इसी बीच विषैले सर्प ने डस लिया. जानकारी में बताया गया कि सर्प दंश से महिला की आधा घंटा के भीतर मौत हो गयी. मृत महिला मीरा देवी (35) पति राहुल कुमार महतो खगड़िया जिला के गोगरी जमालपुर लताम बाड़ी की निवासी थी. परिजनों ने शव का पोस्टर्माटम कराने से इंकार कर दिया. मृत महिला के शव को परिजन गोगरी जमालपुर लेकर चले गये. महिला बहन के ससुराल विद्या नंद महतो के घर गोबराही दियारा आयी हुई थी. घटना से निकट परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










