महिला ने फांसी लगाकर की अत्माहत्या, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

महिला ने फांसी लगाकर की अत्माहत्या, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
कदवा कदवा थाना क्षेत्र के धपरसिया से एक महिला ने फांसी लगाकर अत्माहत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि पति तथा सास ससुर ने शनिवार की रात मारपीट कर फांसी के फंदे से लटका दिया है. जानकारी के अनुसार मृतका के परिजन मां सितारा खातून ने कदवा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है. आवेदन में कहा गया है कि मेरी पुत्री मुन्नी खातून, 35 वर्ष का निकाह लगभग 15 वर्ष पूर्व काजिम 38 वर्ष, पिता शरीफ, धपरसिया, थाना कदवा निवासी से हुई थी. निकाह के पांच वर्ष बाद से ही उसके पति काजिम, उनके ससुर शरीफ 57 वर्ष, उनकी सास करीबन निशा, 55 वर्ष ने मेरी पुत्री को बदचलन का आरोप लगाकर बार- बार मारपीट किया करते थे. शनिवार रात के लगभग ग्यारह बजे के करीब धपरसिया के ग्रामीणों ने मुझे सूचना मिली कि मेरी बेटी मुन्नी खातून के पति काजिम ने उक्त माता पिता के सहयोग से मारपीट कर फांसी के फंदे से लटका कर जान से मार दिया है. जब हमलोग आनन फानन में वहां पहुंचे तो मेरी पुत्री के शव को फांसी से उतारकर वो तीनों घर से फरार हो गए थे. उनके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. मुन्नी खातून की माता ने कहा कि उनके चार छोटे छोटे बच्चे है. मां की मृत्यु के बाद उनलोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. अब उनका क्या होगा. घटना की सूचना कदवा पुलिस को दिया गया. सूचना प्राप्त होते ही कदवा पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम आकर जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




