भीख नहीं निदान चाहिए , कटाव का स्थायी समाधान चाहिए, बुलंद किया नारा

भीख नहीं निदान चाहिए , कटाव का स्थायी समाधान चाहिए, बुलंद किया नारा
कुरसेला निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कटाव पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना देकर कटाव निरोधी कार्य कराने की मांग की. धरना में बड़ी संख्या महिला, पुरुषों के साथ राजनीतिक, समाजिक नेताओं ने भाग लिया. धरनार्थियों ने नारा दिया भीख नहीं निदान चाहिए, कटाव का स्थाई समाधान चाहिए. उपस्थित लोगों ने नदियों के कटाव विभिषिका पर विचारों को रखते हुए कहा कि सरकार और संबंधित विभाग शीघ्र कटाव निरोधक कार्य करें. अन्यथा कटाव पीड़ित मांग को लेकर आन्दोलन को आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होंगे. वक्ताओं ने कहा कि गंगा, कोसी नदियों के कटाव से अब तक हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन कोसी, गंगा की कोख में समाहित हो चुकी है. प्रभावित परिवारों का दिन का सकुन रातों की नींद छीन चुकी है. खेरिया, तीनघरिया, बालू टोला, नवटोलिया गांवों से नदियों के कटाव की दूरी एक-सौ मीटर से कम रह गयी है. वक्ताओं ने कहा प्रभावित गांव के ग्रामीणों में कटाव खतरे को लेकर भय का संचार बना हुआ है. धरनार्थियों ने सीओ कुरसेला को ज्ञापन सौंपा. जदयू के वरिष्ट नेता मनोज कुमार सिंह, दिनेश कुमार दिनेश, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन, मनोज गुप्ता, मुकेश कुमार यादव, अभय माहीं आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




