एनएच 81 खेरिया बाजार में जलजमाव से परेशानी

एनएच 81 खेरिया बाजार में जलजमाव से परेशानी
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के खेरिया बाजार स्थित एनएच 81 पर हल्की बारिश ने ही नाला व्यवस्था की पोल खोल दी है. बाजार के किनारे नाला होने के बावजूद पानी की निकासी नहीं हो पाती है. सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन रही है. सड़क पर पानी जमा रहने से राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दुकानदारों का कहना है कि बारिश होते ही सड़क पर पानी इतना भर जाता है कि ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते. आम राहगीरों ने बताया कि जलजमाव के कारण पैदल चलना तो मुश्किल हो ही जाता है. वाहनों की आवाजाही भी बाधित होती है. बुद्धिजीवियों का कहना है कि हल्की बारिश में ही जब ऐसी स्थिति हो रही है तो तेज बारिश होने पर समस्या और भी गंभीर हो जायेगी. विभाग से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है. ताकि खेरिया बाजार के लोग व दुकानदार राहत की सांस ले सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




