कटाव विस्थापित को बसाने के लिए निर्जला उपवास रखा

Updated at : 04 Jul 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
कटाव विस्थापित को बसाने के लिए निर्जला उपवास रखा

कटाव विस्थापित को बसाने के लिए निर्जला उपवास रखा

विज्ञापन

कटिहार मां जानकी धाम के बैनर तले गंगा से कटाव विस्थापित परिवारों ने अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के सामने इंदिरा पार्क में एक दिवसीय निर्जला अपवास रखकर आवाज बुलंद की. प्रदर्शन का नेतृत्व राजेश गुरनानी ने किया. मां जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कहा कि जिला पदाधिकारी से हमारी सिर्फ तीन ही मांग है. जब विस्थापित के लिए जमीन सीज की प्रक्रिया संपन्न हो गई है, राशि भी उपलब्ध है तो कटाव पीड़ितों को पुनःवासित क्यों नहीं किया जा रहा है. कहा की हमारी मांगे है कि मनिहारी प्रखंड अन्तर्गत कारी-कोशी बांध पर बसे गंगा कटाव पीड़ितों को अवलिम्ब पुनःवासित किया जाय. क्योंकि राशि उपलब्ध बिहार सरकार की मंशा उच्च न्यायालय का आदेश समर्थन में है. कुमारीपुर स्थित जमीन (13.18 एकड़) के सीज की प्रक्रिया भी सम्पन्न है. फिर बसाने में इतना विलम्ब क्यों हो जा रहा है. कटिहार नगर निगम से फुटपाथ दुकानदारों (पांच हजार) को परिचय पत्र, सामान बेचने का प्रमाण पत्र, विवाद निस्तारण समिति का गठन एवं सत्रह (17) वेन्डिग जोनों में अबतक सिर्फ सात और वो भी अधूरे एवं विसंगतियों से जुड़े है. इन सभी को हमारे द्वारा बनायी जा रही मार्केट कमेटियों को टाउन लेवल फेडरेशन (वेन्डर) के माध्यम से अविलम्ब आरंभ कराया जाय. जिससे नई टीवीसी का विधिवत गठन हो सके. एनएफ रेलवे के कटिहार मुख्यालय से संबंधित अपने सीमाने की चारदिवारी द्वारा घेराबंदी के मध्य सिर्फ एक दीवार जो कि स्कूल वाली सड़क पर क्वाटर नं०-1106 के निकट लगाकर सड़क बंद कर दी गई है. उसे अविलंब तोड़कर आवागमन बहाल किया जाय. मांगों पर विचार कर पूरी करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो एक माह के अनिश्चितकालीन अन्न त्याग कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. रामलाल पासवान, अजय यादव, कृष्ण कुमार मंडल, संजय पासवान, गजाधर, नेपाली साहनी, अशोक साहनी, विश्वनाथ मंडल, कपिल देव मंडल, सुधीर कुमार मंडल, सुनील कुमार, पवन कुमार, कैलाश यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन