ePaper

गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी

Updated at : 03 Oct 2024 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

जलस्तर में कमी के बाद भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही महानंदा

विज्ञापन

कटिहार. जिले के गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी का जलस्तर लगातार तीसरे दिन भी वृद्धि दर्ज की गयी है. बुधवार को इन नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है. जबकि महानंदा नदी के जलस्तर में गुरुवार को भी कमी दर्ज की गयी है. हालांकि महानंदा नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में गुरुवार की सुबह में 27.52 मीटर दर्ज किया गया. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 27.54 मीटर हो गया है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर सुबह में जलस्तर 30.74 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.76 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर गुरुवार की सुबह जलस्तर 30.77 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.79 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास गुरुवार की सुबह में 31.32 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.32 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर गुरुवार की सुबह में 28.31 मीटर था. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 28.35 मीटर हो गया है. महानंदा नदी के जलस्तर में कमी से राहत

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार की सुबह में महानंदा नदी का जलस्तर झौआ में 31.58 मीटर दर्ज किया गया है. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.54 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 31.36 मीटर था, जो घटकर 31.32 मीटर हो गया. कुर्सेल में गुरुवार की सुबह जलस्तर 31.67 मीटर था, जो छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 31.62 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 28.55 मीटर था, जो छह घंटे बाद घटकर 28.49 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर गुरुवार की सुबह में 27.98 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर 27.98 मीटर ही रहा है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 30.22 मीटर रहा है. गुरुवार की दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.18 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.58 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर छह घंटे के बाद दोपहर में घटकर 29.54 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन