मनसाही प्रखंड के कार्यपालक सहायक पर वार्ड सदस्य ने लगाया आरोप

मनसाही प्रखंड के कार्यपालक सहायक पर वार्ड सदस्य ने लगाया आरोप
– डीएम से कार्रवाई की मांग कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड में कार्यरत सामाजिक सुरक्षा के कार्यपालक सहायक पर साहेब नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन के सदस्य खुशबुर ने आरोप लगाया है. उन्होंने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. डीएम को लिखे पत्र में वार्ड सदस्य ने कहा है कि मनसाही प्रखंड कार्यालय में विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धजन पेंशन, पारिवारिक लाभ तथा कबीर अंत्येष्टि योजना से संबंधित आवेदनों के निष्पादन में गंभीर अनियमितताएं की जा रही है. डीएम को लिखे पत्र में कहा गया है कि प्रखंड कार्यालय में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर मनोज कुमार आवेदनों को आगे बढ़ाने के एवज में 500 से 1000 रुपया तक की अवैध राशि की मांग की जाती है. राशि नहीं देने की स्थिति में आवेदनों को बिना किसी वैध कारण के निरस्त कर दिया जाता है. जबकि सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण एवं सही रहते है. यह भी कहा जाता है कि उक्त राशि उच्च पदस्थ अधिकारी तक पहुंचायी जाती है. 6-7 महीनों से प्रखंड क्षेत्र में अधिकांश पात्र लाभार्थियों के आवेदन लंबित या निरस्त किए जा रहे हैं. केवल कुछ ही व्यक्तियों के आवेदन स्वीकृत हुए है. जिनके द्वारा कथित रूप से राशि दी गयी है. उन्होंने डीएम से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




