मतदाताओं को 16 प्रचार वाहनों से किया जायेगा जागरूक: डीएम

Updated at : 05 Jul 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं को 16 प्रचार वाहनों से किया जायेगा जागरूक: डीएम

मतदाताओं को 16 प्रचार वाहनों से किया जायेगा जागरूक: डीएम

विज्ञापन

– प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कटिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने शनिवार को समाहरणालय परिसर से सभी प्रखंडों के लिए आवंटित 16 प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डीएम ने बताया कि अर्हता तिथि 01-07-2025 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 से संबंधित कार्यक्रम दिनांक 25-06-2025 से प्रारंभ है. विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यक्रम एवं निर्वाचकों के द्वारा निर्धारित फॉर्म भरने आदि की जानकारी के लिए खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्वाचकों को जागरुक करने के उद्देश्य से सभी प्रखंड व पंचायत स्तर पर प्रचार वाहन के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने का निर्णय लिया गया है. सभी वाहनों में फ्लैक्स, फूल आदि से सजावट तथा सभी प्रचार वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं प्रचार सामग्री (ऑडियो) की व्यवस्था नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी के माध्यम से कराना सुनिश्चित किया गया है. इस बीच जानकारी दी गयी कि हरी झंडी दिखाने के बाद सभी प्रचार वाहन अपने-अपने आवंटित प्रखंड के लिए प्रस्थान कर गया है एवं रविवार के पूर्वाह्न से निर्धारित तिथि तक प्रखंड, पंचायत, गांव, टोला, मोहल्ला, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर प्रचार-प्रसार करेंगे. साथ हीं हाट-बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में रुक कर प्रचार-प्रसार करेंगे. प्रचार वाहन प्रतिदिन एक से दो पंचायत का भ्रमण करेंगे. ताकि निर्धारित तिथि तक सभी पंचायत में प्रचार-प्रसार का कार्य पूर्ण किया जा सके. प्रतिदिन प्रचार समाप्ति के पश्चात कोई भी वाहन जिला मुख्यालय वापस नहीं आयेगा. प्रचार समाप्ति के पश्चात रात्रि में प्रचार वाहन संबंधित प्रखंड मुख्यालय में ही रुकेंगे एवं दूसरे दिन क्षेत्र भ्रमण कर प्रचार सुनिश्चित करेंगे. साथ ही डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में परिचालित प्रचार वाहन का अनुश्रवण करेंगे एवं प्रत्येक दिन परिचालन से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ निदेशक, डीआरडीए सह नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे. नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग को निर्देश दिया गया है कि सभी प्रखंडों में परिचालित प्रचार वाहन का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे. उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि प्रचार वाहन के रवाना होने के पूर्व संबंधित वाहन चालक का मोबाईल संख्या प्राप्त करेंगे और उनसे प्रतिदिन परिचालन की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर जिलाधिकारी को अवगत करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन