गंगा समग्र के स्वयंसेवकों ने काढ़ागोला गंगा घाट पर स्वच्छता के साथ गंगा आरती का किया आयोजन

गंगा समग्र के स्वयंसेवकों ने काढ़ागोला गंगा घाट पर स्वच्छता के साथ गंगा आरती का किया आयोजन
बरारी काढागोला गंगा घाट पर गंगा समग्र की ओर से स्वच्छता का 366वां रविवार को स्वच्छता कार्यक्रम के उपरांत पंडित दिवाकर मिश्रा ने वैदिक विधि विधान से गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती करायी गयी. मंत्रोच्चार एवं शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. मां गंगा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. दिवाकर बाबा ने बताया कि मौनी अमावस्या पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन मां गंगा का जल अमृतमय हो जाता है. इस दिन श्रद्धालु मोक्ष की प्राप्ति व पापों का नाश करने के लिए मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं. इस दिवस गंगा पूजन एवं आरती करने से पापों का छय होता है. मोक्ष की प्राप्ति होती है. मां गंगा मोक्षदायिनी है. गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी बाबा एवं जिला सहसंयोजक मनोज साह ने बताया कि गंगा समग्र के स्वयंसेवक काढ़ागोला घाट पर मां गंगा के प्रति जागरूकता के लिए लगातार कार्यक्रम करती आ रही है. मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर कई कार्यक्रम किया गया. जिसमें बृहद स्वच्छता कार्यक्रम, भव्य गंगा आरती के पश्चात गंगा किनारे महाप्रसाद का आयोजन किया गया. जिसमें गंगा स्नान करने आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को गंगा समग्र के स्वयंसेवकों द्वारा भक्तिभाव से खिलाया गया. जिला संयोजक ने बताया कि आज के शुभ अवसर पर गंगा किनारे देववृक्ष पीपल का विधिवत पौधरोपण किया गया. तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच जनसंवाद का कार्यक्रम किया. श्रद्धालुओं को मां गंगा के प्रति जागरूक किया. गंगा में कूड़ा कचरा प्रवाहित न करें. मौके पर संजय यादव, जिला संयोजिका संजीता चौधरी, आरती प्रमुख जीवछ गुप्ता, राजकुमार साह, योगेश पाल, नवीन साह, रूदल मंडल, मुनिलाल साह, राजा साह, संजू राय, राजेश साह, मनोज मंडल, वकील पासवान, गुड़िया कुमारी, खुशबू कुमारी, बिमली देवी, सृष्टि कुमारी सहित स्वयंसेवक व भक्तजन मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




