क्षेत्र भम्रण कर समस्याओं की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन
क्षेत्र भम्रण कर समस्याओं की ली जानकारी

क्षेत्र भम्रण कर समस्याओं की ली जानकारी

विज्ञापन

कुरसेला राजद नेता सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन ने क्षेत्र भम्रण के क्रम में बरारी विधानसभा के शाहपुर धर्मी पंचायत में जनसंपर्क कर आमजनों की समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि सरकार का महत्वाकांक्षी नल जल योजना मृतप्राय हो चुका है. जिससे आमजनों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. संबंधित जनप्रतिनिधि चुप हैं. उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में विद्यालय में मध्यान भोजन बनाने वाले रसोइयों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. मात्र 1655 रुपए की मासिक वेतन देकर उनसे मजदूरी कराया जा रहा है. यह मानवीय संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ है. महंगाई के इस दौर में बंधवा मजदूर की तरह रसोइया माता- बहनों से कार्य लिया जा रहा है. वेतन के नाम पर सरकार ठगने का कार्य कर रही है. विरोधी दल नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने घोषणा किया है कि उनकी सरकार बनने पर पहले कलम से रसोईया आशा व ममता बहनों को वेतनमान दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन