भारतीय भाषा समर कैंप: दूसरे दिन वर्चुअल बाजार व अन्य गतिविधियां

भारतीय भाषा समर कैंप: दूसरे दिन वर्चुअल बाजार व अन्य गतिविधियां
कटिहार जिले के सभी सरकारी स्कूलों में गुरुवार को भारतीय भाषा समर कैंप के दूसरे दिन जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इसकी शुरुआत की गयी है. भारतीय भाषा समर कैंप के दूसरे दिन कटिहार सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधेपुरा में प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार साहा के नेतृत्व कार्यक्रम आयोजित की गया. दूसरे दिन दैनिक जीवन आधारित संवाद गतिविधियां यथा वर्चुअल बाजार, बस स्टैंड, दिशा पूछना, भोजन ऑर्डर करना आदि विषयों पर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद अभ्यास किया गया. प्रधानाध्यापक श्री साहा ने कहा कि भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं, संस्कृति एवं संवाद कौशल से परिचित कराने के लिए तैयार किया गया है. जहां रोचक सहभागिता पूर्ण एवं आनंददायक गतिविधियों के माध्यम से बहुभाषिक अधिगम तथा सीखने का अवसर प्रदान किया जाता है. उल्लेखनीय है कि कैंप के पहले दिन बुधवार को अभिवादन, परिचय, वर्णमाला, संख्या एवं सामान्य शब्दावली पर आधारित गतिविधियां आयोजित की गयी. प्रधानाध्यापक ने बताया कि तीसरे दिन शुक्रवार को गीत, संगीत, नृत्य, चित्रकला एवं स्थानीय कला गतिविधिययां मसलन स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं भाषा आधारित रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










