नाला निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Updated at : 07 Sep 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
नाला निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

नाला निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के उनासो पचगाछी पंचायत वार्ड आठ में रविवार को नाला निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. जलजमाव वाली जगह छोड़, सुनसान क्षेत्र में नाला ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में कई ऐसे इलाक़े हैं. जहां वर्षों से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है. इन जगहों पर नाला निर्माण की ज़रूरत थी. काम शुरू नहीं किया. वहां नाला बनाया जा रहा है. लोगों का कहना है संसाधनों की बर्बादी है. जिन इलाकों में आबादी घनी है. वहां केवल जल निकासी के लिए ढाला रखकर खानापूर्ति की जा रही है. घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए कहा की निर्माण में तीन नंबर ईंट, सफेद बालू और घटिया गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा हैग्रामीणों ने विभाग से इस कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. ग्रामीणों के आरोपों पर पंचायत के मुखिया हाजी एजाजुल हक ने कहा कि नाला और सड़क निर्माण का काम 15वीं वित्त के टाइड योजना से सड़क सह नाला का निर्माण करीब सात लाख से की जा रही है. योजना का बोर्ड बना है. शीध्र लगा दिया जायेगा. काम पारदर्शिता के साथ हो रहा है. ग्रामीणों को गुमराह नहीं होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन