उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से बेहाल ग्रामीण, मात्र 4-5 घंटे आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से बेहाल ग्रामीण, मात्र 4-5 घंटे आपूर्ति

उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से बेहाल ग्रामीण, मात्र 4-5 घंटे आपूर्ति

विज्ञापन

कोढ़ा

प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी व उमस भरे मौसम के बीच बिजली संकट ने आमलोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. ग्रामीण इलाकों में हालात इतने खराब हैं कि कई गांवों में मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है. विधायक कविता पासवान की निष्क्रियता को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों ने कहा, जब क्षेत्र के लोग गर्मी से परेशान हैं और बिजली की लगातार कटौती झेल रहे हैं, तब जनप्रतिनिधि की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. लोगों का आरोप विधायक इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं. क्षेत्र के कई गांवों में रात के समय बिजली नहीं रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

उमस भरी रातों में नींद नहीं हो रही पूरी

उमस भरी रातों में नींद पूरी नहीं हो पा रही है. जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. जदयू प्रखंड अध्यक्ष कोढ़ा अभिषेक सिंह कुशवाहा उर्फ बिट्टू सिंह ने खुलकर आवाज उठाई है. जब आमलोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है. तब जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य बनता है कि वे आगे आकर समस्या का समाधान करें. ग्रामीणों ने कहा, बिजली की कमी का असर सिर्फ घरेलू जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर खेती-बाड़ी पर भी पड़ रहा है. विशेष रूप से मखाना किसानों को सिंचाई के लिए पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. बिजली नहीं रहने के कारण मोटर और पंप नहीं चल पा रहे हैं. जिससे खेतों में समय पर पानी नहीं पहुंच रहा है. इससे किसानों की फसल पर संकट मंडरा रहा है. उनकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है.

लोगों का कहना है कि विधायक को इस गंभीर समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए था और समाधान के लिए दबाव बनाना चाहिए था. लेकिन अब तक ऐसा कोई प्रयास नजर नहीं आया. इस मामले में कनीय अभियंता पंकज कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से काम चल रहा है. अगले तीन दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति को नियमित करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन