क्षतिग्रस्त झुके बिजली पोल की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 14 Jun 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त झुके बिजली पोल की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

क्षतिग्रस्त झुके बिजली पोल की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत के नारियलबाड़ी गांव वार्ड संख्या 10 में शनिवार की दोपहर सड़क किनारे ग्यारह हजार बिजली पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे झुक जाने को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताया. दर्जनों महिला व पुरुषों ने सड़क किनारे झुके ग्यारह हजार बिजली पोल मरम्मति की मांग को लेकर सड़क पर उतर बिजली विभाग हाय हाय, बिजली विभाग मुर्दाबाद, बिजली विभाग होश में आओ, बिजली विभाग की मनमानी नहीं चलेगी आदि नारों के साथ जमकर प्रदर्शन किया. राजद प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन कुमार उर्फ विनोद उरांव, वार्ड सदस्य कन्हैया उरांव, संजीला देवी, चंदो देवी, सुषमा देवी, बलिया देवी, अंजू देवी, रविंद्र उरांव, बबलू मुर्मू, राहुल उरांव, श्रवण उरांव सहित ग्रामीणों ने बताया कि एक महीना से सड़क किनारे लगे ग्यारह हजार बिजली पोल झुकी हुई है. जबकि यह बिजली पोल एक महीना पहले जो आंधी तूफान आई हुई थी. उसमें झुकी थी, तब से आज तक इस अवस्था में पड़ा हुआ है. जबकि यह चालू सड़क है. सड़क किनारे ही ग्यारह हजार बिजली पोल झुकी हुई है. जो कभी भी एक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकता है. समय रहते इसको अगर दुरुस्त नहीं कराया गया तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है. सड़क किनारे झुके बिजली पोल को लेकर बिजली विभाग को भी कई बार सूचना दिया गया है, लेकिन बिजली विभाग के द्वारा इस पर कोई पहल नहीं किया गया. जिसमें कि यह दर्शाता है कि बिजली विभाग की कहीं ना कहीं लापरवाही है. झुकी पोल में जो ग्यारह हजार तार लगा हुआ है. उसमें कवर भी नहीं है. जिसमें सड़क पर जाने वाले राहगीरों को हमेशा जान में डर लगा रहता है. साथ ही कहा की महीना लगते ही बिजली विभाग के कर्मी आकर बिजली बिल लेकर चले जाते है. लेकिन जब हम लोग झुके बिजली पोल की सूचना देते हैं, तो बिजली विभाग मौन धारण कर लेते हैं. मौके पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ही मरम्मत कराने की मांग की है. आक्रोशित लोगों ने कहा अगर समय रहते मरम्मती कार्य नहीं होती है, तो हम लोग सड़क पर उतर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे. इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता राजनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान लेते हुए जल्द ही बिजली मिस्त्री के द्वारा मरम्मती कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन