झूलते बिजली तार की मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने की

झूलते बिजली तार की मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने की
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित नया टोला गांव के समीप कच्ची सड़क से कालसर जाने वाले मुख्य सड़क पर 440 वोल्ट के बिजली का तार ढीला होकर नीचे की ओर लटक रहा है. इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को उनके चपेट में आने का खतरा बना हुआ है. गांव के समाजसेवी अमरनाथ यादव, मिथिलेश कुमार, संजय कुमार, चंदू कुमार साह, सूरज कुमार, कल्पना देवी, सीता देवी, उमेश कुमार आदि लोगों ने बताया की गांव समेत दो मुख्य सड़कों को जोड़ने वाली कच्ची सड़क किनारे केबल विद्युत तार नीचे की ओर झूल रहा है. गांव के किसानों और राहगिरों को यह झूलते तार से डर लगा रहता है. इससे कभी भी बिजली फाल्ट की बड़ी समस्या आ सकता है. स्थानीय लोगों ने कहा की बरसात का मौसम है. ज्यादा तेज हवा चलने पर विद्युत तार नीचे जमीन के संपर्क में आ गया है. बताया गया की झूलते तार से सबसे ज्यादा डर किसानों को लगा रहता है. खेत से फसल लाने व ले जाने में काफी दिक्कत आती है. लोगों ने कहा कि झूलते तार की मरम्मत हो जाने से इस समस्या का निदान हो पायेगा. लोगों ने समय रहते जल्द तार को ऊपर करवाने व इसकी मरम्मत की मांग विद्युत विभाग से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










