मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी व ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Updated at : 09 May 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी व ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी व ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन

कदवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को देर रात्रि महम्मदपुर पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय दुर्गागंज के पीछे स्टेट बोरिंग के समीप लाल कार्ड की भूमि पर जेसीबी व ट्रैक्टर मशीन लगाकर मिट्टी की कटाई किया जा रहा था. जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों ने जेसीबी एवं ट्रैक्टर को रोक कर जेसीबी एवं ट्रैक्टर की चाबी रख लिया. घटना की सूचना कदवा पुलिस प्रशासन को दिया. ग्रामीणों ने रात भर ट्रैक्टर एवं जेसीबी मशीन की देखभाल करते हुए सुबह शुक्रवार को कदवा पुलिस एवं खनन विभाग के अधिकारी को जेसीबी एवं ट्रैक्टर सुपुर्द कर दिया. खनन विभाग के अधिकारी केशव कुमार ने चार ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन पर जुर्माना लगा कर जेसीबी व ट्रैक्टर मशीन को कदवा पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. जेसीबी मशीन पर दस लाख दो सौ चौंतीस रुपया तो प्रत्येक ट्रैक्टर पर एक लाख पैंतीस सौ चार रुपया का जुर्माना लगाया गया है. ग्रामीणों के मदद से इस पर पहल कर कदवा पुलिस व खनन विभाग के अधिकारी ने खनन माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कर पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन