सालमारी में ग्रामीणों ने स्मैक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

Updated at : 20 Jun 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
सालमारी में ग्रामीणों ने स्मैक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

सालमारी में ग्रामीणों ने स्मैक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सालमारी पंचायत के वार्ड संख्या तीन में शुक्रवार को नशीले पदार्थ स्मैक के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ. स्थानीय लोगों की सतर्कता व साहस के चलते एक व्यक्ति को स्मैक खरीदते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. जिससे इलाके में लंबे समय से चल रहे. इस गोरखधंधे की पोल खुल गयी. ग्रामीणों के अनुसार इलाके के एक दुकानदार द्वारा महीनों से नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही थी. इस अवैध धंधे को लेकर पहले भी कई बार पुलिस को गुप्त सूचना दी गई थी. लेकिन किसी कारणवश कार्रवाई नहीं हो सकी. शुक्रवार सुबह जैसे ही एक व्यक्ति स्मैक खरीदने पहुंचा. पहले से घात लगाकर बैठे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सालमारी थाना की टीम मौके पर पहुंची. आरोपित को हिरासत में ले लिया. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल पदाधिकारी को भी जानकारी दी गयी. कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में आरओ अल्का आर्या घटनास्थल पर पहुंची. आरोपित से पूछताछ कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ग्रामीणों की यह कार्रवाई पूरे इलाके के लिए एक मिसाल बन गई है. जिससे समाज में जागरूकता और साहस का संदेश गया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. स्मैक कारोबार में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन