नल जल योजना में सुधार नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

नल जल योजना में सुधार नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
बलिया बेलौन क्षेत्र में सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना का सही ढंग से संचालन नहीं होने से ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लिए परेशानी झेलनी पडती है. ग्रामीण बताते हैं की बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. लापरवाही के कारण सभी घर में शुद्ध जल नहीं पहुंच रहा है. पानी टंकी शोभा की वस्तु बन खड़ी है. टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. क्षेत्र के बलिया बेलौन सहित सभी पंचायतों की स्थिति जस की तस है. बेलौन मुखिया मेराज आलम ने कहा की इस योजना का बहुत बुरा हाल है. सभी घरों में नल का कनेक्शन नहीं हुआ है. वहां पानी का सप्लाई नहीं हो रहा है. चनदहर मुखिया प्रतिनिधि रागिब शजर ने कहा की टंकी संचालक को मानदेय नहीं मिलने से पानी सप्लाई बंद रखता है. मधाइपुर मुखिया असरार अहमद ने कहा की लोगों के घरों तक नल का जल नहीं पहुंचना खेद जनक है. शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने कहा की संवेदक की लापरवाही के कारण यह योजना विफल साबित हो रहा है. बेनी जलालपुर मुखिया नाहिद आलम ने कहा की नल जल योजना कागजी खानापूर्ति के तहत पानी टंकी का ढांचा खडा है. शिकायत पदाधिकारी या ठेकेदार के करने पर इस का कुछ असर नहीं दिख रहा है. करोड़ों की लागत से पंचायत में घर घर नल का जल योजना का शुभारंभ तो हुआ. लेकिन सरजमीन पर खानापूर्ति हो रहा है. क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




